मोपका में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, मेधावी विद्यार्थियों और चयनित प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
बिलासपुर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चिल्हाटी, मोपका स्थित अटल बिहार परिसर (LIG-141) में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं कक्षा 10वीं-12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मान देना तथा अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में बताया गया कि RS यूनिक क्लासेस द्वारा कक्षा 10वीं-12वीं के साथ-साथ नवोदय, श्रेष्ठा एवं सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षाओं के लिए विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। संस्था के संचालक रमेश सर पिछले सात वर्षों से विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सतत मार्गदर्शन देते आ रहे हैं। संस्था में विद्यार्थियों को विशेष रूप से मैथ्स और रीजनिंग विषयों को कम समय में हल करने की तकनीक तथा विषयों को लंबे समय तक याद रखने के उपयोगी टिप्स दिए जाते हैं। इसी मार्गदर्शन का परिणाम है कि हाल के वर्षों में यहां अध्ययन करने वाले कई विद्यार्थियों ने पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं देना शुरू किया है। इनमें टेकराम गोंड (गरियाबंद), रोशन रात्रे (गरियाबंद) और संजना रात्रे (रायपुर) प्रमुख रूप से शामिल हैं। वहीं श्रेष्ठा योजना के अंतर्गत राजमणि रत्नाकर (दिल्ली), अर्णव सूर्यवंशी (झुंझुनूं, राजस्थान), सिद्धार्थ गोयल एवं स्वस्तिक का चयन भी संस्था और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बना। शैक्षणिक उपलब्धियों की बात करें तो इस वर्ष योगिता पटेल ने कक्षा 10वीं में 86 प्रतिशत, विनीता ने कक्षा 12वीं में 74 प्रतिशत और मनीषा पटेल ने कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और गणमान्यजनों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से टी.सी. रत्नाकर (लेखाधिकारी), गढ़वाल जी (SECL), प्रसाद जी (SECL), हालदार जी (NTPC), बुंदराम सूर्यवंशी, रामायण प्रसाद सूर्यवंशी (रेवेन्यू इंस्पेक्टर), रामलाल सूर्यवंशी (सीएसईबी), विनोद गोयल, रविन्द्र देव बर्मन, मनीष श्रीवास, अशोक यादव, सुरेंद्र सूर्यवंशी, राजेश, आयुष सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। मातृशक्ति के रूप में प्रेमलता रत्नाकर, सुषमा हंसराज एवं रेखा सूर्यवंशी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। समारोह के सफल आयोजन से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


