मोबाइल नंबर ब्लॉक बना मौत की वजह, प्रेमिका के हाथों प्रेमी की हत्या

बिलासपुर। शहर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक की जान चली गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शुभम विहार स्थित शिक्षक कॉलोनी की है, जहां नंबर ब्लॉक करने को लेकर हुए विवाद के दौरान युवक पर जानलेवा हमला किया गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय कांता प्रसाद, निवासी ग्राम कर्रा, थाना रतनपुर के रूप में हुई है। वह बिलासपुर के हरी चटनी रेस्टोरेंट में काम करता था और शुभम विहार कॉलोनी में अन्य कर्मचारियों के साथ किराये के मकान में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह उसकी प्रेमिका रोशनी सूर्यवंशी उससे मिलने कॉलोनी पहुंची थी। इसी दौरान दोनों के बीच आपसी विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि मोबाइल नंबर ब्लॉक करने को लेकर कहासुनी बढ़ गई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। विवाद के दौरान युवक पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस प्रेम संबंध, विवाद के कारणों और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Feb 3, 2026 - 16:05
 0  26
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मोबाइल नंबर ब्लॉक बना मौत की वजह, प्रेमिका के हाथों प्रेमी की हत्या

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0