रक्षाबंधन पर चालान नहीं, सुरक्षा पर रहेगा पुलिस का फोकस

SSP रजनेश सिंह के निर्देश—सुगम यातायात, महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर बिलासपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने आम लोगों को राहत देने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी की है। जिले के SSP रजनेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों, ट्रैफिक पुलिस और सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी करते हुए कहा है कि त्योहार के दौरान पुलिस की प्राथमिकता चालानी कार्रवाई नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना होगी। रक्षाबंधन के अवसर पर बाजारों, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती और निगरानी बढ़ाई जाएगी। खासतौर पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। आम लोगों के खिलाफ नहीं होगी चालानी कार्रवाई SSP के निर्देश के मुताबिक त्योहार के दौरान सामान्य रूप से आवागमन करने वाले लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। पुलिस का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाना रहेगा। पुलिसकर्मी वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी करेंगे। स्टंटबाजी पर सख्ती, वाहन होगा जब्त हालांकि सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, स्टंटबाजी करने या दूसरों की जान को खतरे में डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। स्टंटबाजी करते पकड़े जाने पर वाहन जब्त किया जाएगा। ‘हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, जिंदगी बचाने के लिए जरूरी’ SSP रजनेश सिंह ने लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने की अपील करते हुए कहा कि हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है। उन्होंने वाहन चालकों से त्योहार के दौरान संयम बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। रक्षाबंधन पर बिलासपुर पुलिस का यह निर्णय आम लोगों के लिए राहत के साथ सुरक्षा का संदेश भी है। बहनों के लिए भाई की कलाई पर बंधने वाली राखी के साथ भाई की सुरक्षित जिंदगी और खुशियों का तोहफा भी इस पहल में छिपा है।

Aug 28, 2026 - 12:43
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रक्षाबंधन पर चालान नहीं, सुरक्षा पर रहेगा पुलिस का फोकस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0