रामावतार जग्गी हत्याकांड में बड़ा फैसला अमित जोगी को उम्रकैद

रिपोर्ट.....राकेश मिश्रा.... छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविन्द वर्मा की स्पेशल डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में कहा कि जब सभी आरोपियों के खिलाफ समान साक्ष्य हों, तो किसी एक आरोपी को अलग राहत देना न्यायसंगत नहीं है। मृतक के पुत्र सतीश जग्गी की ओर से दाखिल अपील में सरकारी साजिश का आरोप लगाया गया था। अधिवक्ता बीपी शर्मा ने दलील दी कि जांच के दौरान अहम सबूत प्रभावित किए गए। गौरतलब है कि 4 जून 2003 को रायपुर में एनसीपी नेता रामावतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। निचली अदालत ने 2007 में अमित जोगी को बरी किया था, जबकि अन्य आरोपियों को सजा हुई थी। अब इस फैसले को चुनौती देते हुए अमित जोगी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, जहां आज सुनवाई की संभावना है

Apr 6, 2026 - 16:52
 0  11
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रामावतार जग्गी हत्याकांड में बड़ा फैसला अमित जोगी को उम्रकैद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0