राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

बालोद - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्यामलाल नवरत्न के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भारती कुलदीप, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी ने 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक शाला बालोद में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर व्यवहार न्यायाधीश हिरा सिन्हा उपस्थित थे। उक्त शिविर मे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा संचालित योजनाएं जागृति योजना 2025, डॉन योजना 2025, आशा योजना 2025, संवाद योजना 2025, सखी वन स्टाॅप सेंटर, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2005, एफआइआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा एवं नालसा का टोलफ्री नंबर 15100 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान दी गई।

Jan 27, 2026 - 21:35
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0