लगरा में युवक की लाश फांसी पर लटकते मिली! कोसमतरा के तालाब में अधेड़ की मौत.. पुलिस जांच में जुटी…

(मुंगेली.विनायक तिवारी) 21 जून ग्रामीण अंचल में दो अलग अलग घटनाओ में एक अधेड़ एवं युवक की मौत होने से सनसनी फैल गयी है। ग्राम लगरा में युवक की लाश फांसी पर लटकते मिली। ग्राम कोसमतरा के तालाब में डूबने एक अधेड़ की मृत्यु का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों मामले में मर्ग कायम कर जाँच में जुट गयी है। पहले मामले में डूबने से आकस्मिक मृत्यु, जबकि दूसरे में आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों में शोक और चिंता का माहौल है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फास्टरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक के सूचक ओमकार श्रीवास पिता 56 वर्ष स्व. जादूराम श्रीवास निवासी कोसमतरा, ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना 20 जून को 1 बजे ग्राम कोसमतरा मानस मंच सामने डबरी में दोपहर 3.30 बजे रिश्ते में उसका छोटा भाई ओमप्रकाश श्रीवास पिता 45 वर्ष स्व. जादूराम श्रीवास निवासी कोसमतरा पानी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने बताया इस प्रकार है कि 20 जून को घटना समय को मृतक डबरी के पानी में नहाने गया था जो नहाते समय डबरी के पानी डूबने से मृत्यु होना बताया गया। पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम किया।

Jun 21, 2026 - 23:40
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
लगरा में युवक की लाश फांसी पर लटकते मिली! कोसमतरा के तालाब में अधेड़ की मौत.. पुलिस जांच में जुटी…
  

Table of Contents

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0