वट सावित्री व्रत पर ग्राम गुड़ी के सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना,पति की लंबी आयु की मांगी कामना

सीपत (सतीश यादव)। सीपत समीपस्थ ग्राम गुड़ी में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव की सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।मान्यता है कि वट सावित्री व्रत अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर वट वृक्ष की 108 बार परिक्रमा की तथा व्रत कथा का श्रवण किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा के लिए यह व्रत रखा था, तभी से सुहागिन महिलाएं अपने पति एवं संतान के सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत करती आ रही हैं। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। पूजा के बाद महिलाओं ने परिवार की खुशहाली और सुखमय जीवन की कामना की।

May 16, 2026 - 19:04
 0  88
💬 WhatsApp पर शेयर करें
वट सावित्री व्रत पर ग्राम गुड़ी के सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना,पति की लंबी आयु की मांगी कामना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0