शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा नहीं हटाने पर बढ़ा विवाद, डामर प्लांट को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

बिलासपुर जिले के सकरी तहसील अंतर्गत ग्राम चिचिरदा में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जनदर्शन में दिए गए आवेदन के अनुसार, खसरा नंबर 601 की लगभग 2.84 एकड़ शासकीय जमीन पर आनंदी बिल्डर्स, प्रो. लल्लन तिवारी द्वारा अवैध कब्जा कर डामर प्लांट स्थापित किया गया है। आवेदक रवि कौशिक ने बताया कि इस मामले में तहसीलदार न्यायालय सकरी द्वारा 20 मार्च 2026 को आदेश पारित कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही 30 मार्च 2026 तक पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया था। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया था कि यदि कब्जा नहीं हटाया जाता है, तो शासकीय खर्च पर बेदखली की कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद अब तक संबंधित पक्ष द्वारा कब्जा नहीं हटाया गया है, जिससे न्यायालय के आदेश की अवहेलना हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि डामर प्लांट के संचालन से क्षेत्र में प्रदूषण और अन्य समस्याएं बढ़ रही हैं, जिससे आक्रोश की स्थिति बन गई है। आवेदक ने कलेक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द अवैध कब्जा हटाकर शासकीय भूमि को मुक्त कराया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रह सके।

Apr 7, 2026 - 17:47
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0