शेखर पटेल बने कांग्रेस मंडल अध्यक्ष उतरदा, कार्यकर्ताओं ने बुके भेंटकर किया भव्य स्वागत

द्वारिका यादव कोरबा - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट जी के अनुमोदन से तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस हरदी बाजार के अध्यक्ष श्री कौशल श्रीवास जी द्वारा उतरदा मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर श्री शेखर पटेल की नियुक्ति की गई है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शेखर पटेल कांग्रेस पार्टी के एक सक्रिय एवं जमीनी कार्यकर्ता हैं। वे पूर्व में राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके गृह निवास पहुंचकर फूल-मालाओं एवं बुके से भव्य स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस पार्टी को एक सक्रिय और कर्मठ मंडल अध्यक्ष मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से हनुमान दास महंत, द्वारिका यादव, तुलाराम ओंटी, शिव पटेल, चित्रपाल श्रीवास, मनीराम पटेल, जनक राम पटेल, राम नारायण पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शेखर पटेल को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई। नवनियुक्त अध्यक्ष शेखर पटेल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Jan 22, 2026 - 13:00
 0  59
💬 WhatsApp पर शेयर करें
शेखर पटेल बने कांग्रेस मंडल अध्यक्ष उतरदा, कार्यकर्ताओं ने बुके भेंटकर किया भव्य स्वागत

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0