सभी महिला सहित 140 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को उपलब्ध कराये गए बॉडी वॉर्न कैमरे, टिकट जांच होगी अधिक

बिलासपुर मंडल की बेहतरीन पहल ! सभी महिला सहित 140 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को उपलब्ध कराये गए बॉडी वॉर्न कैमरे, टिकट जांच होगी अधिक सुरक्षित और पारदर्शी | बिलासपुर – 06 जुलाई 2026 यात्रियों की सुरक्षा, टिकट जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा कर्मचारियों, विशेषकर महिला टिकट चेकिंग कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिलासपुर मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सभी महिला टिकट चेकिंग कर्मचारियों सहित कुल 140 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को बॉडी वॉर्न कैमरे उपलब्ध कराए हैं।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह द्वारा पूर्व में 50 कर्मचारियों को बॉडी वॉर्न कैमरे प्रदान किए जा चुके थे। इसी क्रम में 04 जुलाई 2026 को 90 अतिरिक्त कैमरों का वितरण किया गया। बॉडी वॉर्न कैमरों के उपयोग से टिकट जांच के दौरान होने वाली गतिविधियों का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा, जिससे किसी भी विवाद की स्थिति में तथ्यों का निष्पक्ष सत्यापन संभव होगा। यह व्यवस्था यात्रियों और कर्मचारियों दोनों के हितों की रक्षा करते हुए टिकट जांच प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय एवं प्रभावी बनाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यह पहल विशेष रूप से महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। बिलासपुर मंडल आधुनिक तकनीक के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Jul 6, 2026 - 22:15
 0  0
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सभी महिला सहित 140 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को उपलब्ध कराये गए बॉडी वॉर्न कैमरे, टिकट जांच होगी अधिक
  

Table of Contents

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0