हाईकोर्ट के असिस्टेंट रजिस्ट्रार एफ.के. बिसेन सेवानिवृत्त, मुख्य न्यायाधीश ने किया सम्मानित
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में मंगलवार को असिस्टेंट रजिस्ट्रार (कोर्ट ऑफिसर) एफ.के. बिसेन के सेवानिवृत्त होने पर गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने श्री बिसेन को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के लिए स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। श्री एफ.के. बिसेन ने वर्ष 1992 में तत्कालीन मध्यप्रदेश के जिला एवं सत्र न्यायालय, राजनांदगांव में प्रोसेस राइटर के पद से अपनी शासकीय सेवा प्रारंभ की थी। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वर्ष 2001 में उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में सहायक ग्रेड-3 के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। अपनी दीर्घ सेवा अवधि में उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपनी ईमानदारी, कार्यकुशलता और अनुशासन से अलग पहचान बनाई। लगभग तीन दशक से अधिक की न्यायिक सेवा के बाद श्री बिसेन असिस्टेंट रजिस्ट्रार (कोर्ट ऑफिसर) के पद से सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में न्यायालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


