सेमरताल के राजेंद्र साहू बने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स बिलासपुर के जिला मुख्य आयुक्त
बिलासपुर। राजेंद्र कुमार साहू को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर का “जिला मुख्य आयुक्त” नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में हर्ष का माहौल है। ग्राम पंचायत सेमरताल के निवासी राजेंद्र साहू क्षेत्र में अपनी सरल, सहज एवं मिलनसार छवि के लिए पहचाने जाते हैं। वे लगातार चार बार सेमरताल ग्राम पंचायत के सरपंच रह चुके हैं तथा वर्तमान में जनपद पंचायत बिल्हा के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से लेकर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में जिला मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के हस्ताक्षर से 27 मई 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली की रूल्स बुक के चेप्टर-5, नियम क्रमांक 105.1 के तहत समाजसेवी राजेंद्र कुमार साहू को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर में “जिला मुख्य आयुक्त” के पद पर आगामी आदेश तक नियुक्ति (वारंट) प्रदान की जाती है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। राजेंद्र साहू की नियुक्ति को संगठन के विस्तार एवं युवाओं में स्काउट-गाइड गतिविधियों को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है। समर्थकों एवं संगठन के सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


