हनुमान जन्मोत्सव पर पीजीबीटी कॉलेज के सामने भव्य आरती व प्रसाद वितरण

बिलासपुर। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पीजीबीटी कॉलेज के सामने श्रद्धा और भक्ति का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सीताराम हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भोग का वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर सहित रिंकू परिहार, प्रशांत पांडे, कमलेश सिंह परिहार, बबलू केसरवानी, विजय अग्निहोत्री, गब्बी परिहार, गुड्डू चंदेल, विवेक मिश्रा, राजेश साहू, श्रेष्ठ परिहार, कुणाल शर्मा, पिंटू सलूजा, अभिजीत परिहार, दीपराज और शुभराज परिहार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और भक्तों की सक्रिय भूमिका रही।

Apr 2, 2026 - 18:48
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
हनुमान जन्मोत्सव पर पीजीबीटी कॉलेज के सामने भव्य आरती व प्रसाद वितरण

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0