हरदीबाजार में कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई संपन्न,संगठन विस्तार पर जोर

द्वारिका यादव हरदीबाजार। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के अध्यक्ष मनोज चौहान के निर्देशन में हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर के निवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक, मंडल, पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सभी मंडल कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बूथ एवं पंचायत कमेटियों का गठन फोटो सहित कर शीघ्र जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा को प्रेषित करें।ब्लॉक प्रभारी गुलशन जायसवाल ने कहा कि वार्ड, पंचायत और बूथ कमेटियों का गठन जल्द से जल्द पूर्ण कर सूची जिला स्तर पर भेजी जाएगी। वहीं पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कहा कि प्रत्येक पंचायत, वार्ड और बूथ में जिम्मेदार एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन उनकी सहमति के साथ किया जाए तथा उनका मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण तैयार किया जाए।बैठक में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मदन राठौर, कटघोरा विधानसभा ग्रामीण प्रभारी गोपाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कौशल श्रीवास, सांसद प्रतिनिधि कन्हैया राठौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभा तंवर, जिला महामंत्री संतोषी पाटले, सनोवर परवीन, कुलदीप राठौर, कांति मधुकर, श्रवण कश्यप, रामशरण कंवर (अध्यक्ष, कांग्रेस मंडल हरदीबाजार), चंद्रहास राठौर (अध्यक्ष, कांग्रेस मंडल कोरबी), भैयाराम यादव (अध्यक्ष, कांग्रेस मंडल नोनबिर्रा), रामनारायण पटेल (अध्यक्ष, कांग्रेस मंडल मुढाली) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना रहा।

Mar 30, 2026 - 05:57
 0  10
💬 WhatsApp पर शेयर करें
हरदीबाजार में कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई संपन्न,संगठन विस्तार पर जोर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0