होटल महावीर में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार,₹ 1.44 लाख नकद जब्त...सिविल लाइन पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,ACCU टीम के साथ संयुक्त रेड
बिलासपुर - पुलिस ने पूरे मामले का प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल महावीर के एक कमरे में जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल ₹ 1,44,000 नगद भी जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन को सूचना प्राप्त हुई कि होटल महावीर के कमरा नंबर 215 में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर मिलते ही थाना सिविल लाइन एवं ACCU टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।रेड के दौरान 8 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।गिरफ्तार आरोपियों में महेश सिंह पिता गुलजार सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर, हीरालाल पाल पिता स्व.जग्गू पाल उम्र 41 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर,अक्की जायसवाल पिता डी.पी.जायसवाल उम्र 28 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर,छोटू सिंह पिता स्व.अभिषेक सिंह उम्र 20 वर्ष कस्तूरबा नगर, संदेश मसीह पिता संतोष मसीह उम्र 40 वर्ष कस्तूरबा नगर, अनिल कुमार वर्मा पिता केशव वर्मा उम्र 30 वर्ष कस्तूरबा नगर, विशाल छाबड़ा पिता राजेश छाबड़ा उम्र 40 वर्ष शांति नगर शामिल हैं।सभी आरोपी कस्तूरबा नगर एवं शांति नगर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,44,000 की नगदी जब्त की है। जांच में यह भी सामने आया कि जुआ खेलने के लिए होटल का कमरा किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर बुक किया गया था। साथ ही होटल संचालक एस.के.सिन्हा की संलिप्तता भी पाई गई हैं, जिसके आधार पर उसे भी आयोपी बनाया गया है।सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


