‘हर घर प्याऊ’ अभियान के तहत गौसेवा धाम ने बांटे जल पात्र, पक्षियों के लिए लगाए सिकोरे और घोंसले

बिलासपुर। भीषण गर्मी के बीच इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं के लिए जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री गोपाल कामधेनु गौसेवा धाम द्वारा “हर घर प्याऊ हो” अभियान चलाया जा रहा है। संस्था पिछले 23 वर्षों से गर्मी के मौसम में गौमाता, पक्षियों और जरूरतमंद लोगों के लिए जल पात्र, सिकोरे, घोंसले और पानी के मटकों का निःशुल्क वितरण करती आ रही है। संस्था के गौसेवक विपुल शर्मा ने बताया कि गौसेवा धाम के इस अभियान से प्रेरित होकर अब छत्तीसगढ़ की कई सामाजिक संस्थाएं भी पशु-पक्षियों के लिए जल पात्र रखने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज शहर और गांवों में जगह-जगह पानी के पात्र दिखाई देना इस अभियान की बड़ी सफलता है। संस्था ने लोगों से अपील की है कि हर घर के बाहर एक प्याऊ अवश्य होना चाहिए, ताकि कोई भी जीव प्यासा न रहे। गौसेवक गोपाल कृष्ण ने बताया कि इस वर्ष 12 मई को आयोजित कार्यक्रम में 100 पानी के पात्र, 100 सिकोरे और पक्षियों के लिए घोंसलों का वितरण किया गया। साथ ही सिम्स हॉस्पिटल रोड पर मरीजों और परिजनों के लिए पानी के घड़े भी रखे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी राम अवतार अग्रवाल, डॉ. श्रीकांत गिरी, प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, डॉ. मनोज चंद्राकर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने गर्मी में जल संरक्षण और जीवों के लिए पानी की व्यवस्था को मानवता का सबसे बड़ा धर्म बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौसेवकों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई।

May 13, 2026 - 00:57
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
‘हर घर प्याऊ’ अभियान के तहत गौसेवा धाम ने बांटे जल पात्र, पक्षियों के लिए लगाए सिकोरे और घोंसले

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0