40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार...रतनपुर पुलिस ने शराब कोचिये को भेजा जेल

बिलासपुर - पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह भापुसे के द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा नशे के आरोपियों पर लगातार कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है। दिनाँक 06/01/2026 को मुखबीर द्वारा सुचना मिला कि गॉधीनगर रतनपुर निवासी शंकर कहार अपने घर में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखा है और बिक्री कर रहा है कि मुखबीर सुचना पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा शराब कोचिये पर त्वरित कार्यवाही करने टीम रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा शराब कोचिये शंकर कहार के घर दबिश देकर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्र.आर. कौशल राम खॅुटे, आर. आकाश डोंगरे, देवानन्द चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।

Jan 8, 2026 - 15:49
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार...रतनपुर पुलिस ने शराब कोचिये को भेजा जेल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0