उमरा यात्रा पर रवाना हुए सांसद प्रतिनिधि रहमान खान व परिवार, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

कोरबा - बांकीमोंगरा नगर पालिका वार्ड कुचेना से सांसद प्रतिनिधि एवं युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान अपने परिवार के साथ पवित्र उमरा यात्रा के लिए सऊदी अरब रवाना हुए। उनके साथ हाजी नूर साहब, हाफिज जावेद साहब, कलामुद्दीन अंसारी, अ. करीम खान, रहमत खान, रेहान खान, आवेश खान सहित परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। उमरा यात्रा से पूर्व कुचेना स्थित निवास पर विदाई एवं शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तनवीर अहमद तथा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने तीर्थयात्रियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनकी सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समारोह के दौरान उपस्थित मौलाना ने उमरा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिस प्रकार हज पर जाने वाले जायरीनों को सवाब मिलता है, उसी तरह उमरा करने वालों को भी पुण्य प्राप्त होता है। उमरा को ‘छोटा हज’ भी कहा जाता है, जिसे वर्ष में किसी भी समय अदा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उमरा के दौरान मक्का में बैतुल्लाह शरीफ का तवाफ करना तथा मीना, मदीना और मुजदलफा जैसे पवित्र स्थलों की जियारत की जाती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास सामर्थ्य हो, तो जीवन में एक बार हज करना फर्ज है। इस विदाई समारोह में भारत मिश्रा, अफजल अली, सोनू खान, इज़हार आलम, सफी खान, दिलबहार खान, नूर मोहम्मद, इमरान खान, सुल्तान, युनुस खान, बसीर खान, गोलू खान, शनि, शोएब मिर्जा, तारिक अंसारी, शहज़ादा, मंजीत खान, सोहेल खान, सुल्तान खान, जुम्मन खान, ग़ुलाम मुस्तफा, तोशिफ, रज्जाक खान, आफताब, साहिल, फिरोज खान, आमीन अली, अकीब खान सहित सैकड़ों की संख्या में समिति के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित

Jan 24, 2026 - 11:59
 0  11
💬 WhatsApp पर शेयर करें
उमरा यात्रा पर रवाना हुए सांसद प्रतिनिधि रहमान खान व परिवार, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0