IPL 2026 रायपुर पहुंची RCB की टीम, विराट कोहली का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
IPL 2026 आईपीएल 2026 के मुकाबलों को लेकर रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बढ़ गया है। राजधानी रायपुर में इस सीजन के दो बड़े मुकाबले खेले जाने हैं, जिसके लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम शुक्रवार को रायपुर पहुंच गई। टीम के रायपुर पहुंचते ही एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टार बल्लेबाज Virat Kohli समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। IPL 2026 : 10 मई को रायपुर में RCB और Mumbai Indians के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्टेडियम के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है, जबकि खिलाड़ियों के ठहरने और अभ्यास के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। IPL 2026 : RCB की टीम के रायपुर पहुंचने के बाद होटल और एयरपोर्ट के बाहर फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। खास तौर पर विराट कोहली को देखने के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। कई प्रशंसक टीम की जर्सी और पोस्टर लेकर एयरपोर्ट पहुंचे थे। IPL 2026 : आईपीएल मुकाबलों के आयोजन से रायपुर में खेल प्रेमियों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों में भी उत्साह देखा जा रहा है। होटल, रेस्टोरेंट और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों को मैचों के दौरान अच्छी भीड़ की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमियों को अब 10 मई के रोमांचक मुकाबले का इंतजार है, जहां RCB और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


