शेफाली जरीवाला का रहस्यमय निधन: हादसा, आत्महत्या या साज़िश?

Jun 28, 2025 - 16:40
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
शेफाली जरीवाला का रहस्यमय निधन: हादसा, आत्महत्या या साज़िश?

मुंबई की ग्लैमर इंडस्ट्री से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ‘कांटा लगा’ फेम अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत ने पूरे बॉलीवुड को झकझोर दिया है। महज 42 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक को उनकी मौत की वजह बताया जा रहा है।

हालांकि, मामला इतना सीधा नहीं लग रहा। मुंबई पुलिस ने देर रात शेफाली के घर छानबीन की और कुक व मेड को पूछताछ के लिए अंबोली थाने ले गई। यह संकेत दे रहा है कि मामला संदिग्ध हो सकता है। उनके पति पराग त्यागी उन्हें अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर शेफाली की हालिया पोस्ट्स में 'इमोशनल थकावट' और 'खो जाने जैसा महसूस' जैसे शब्दों का इस्तेमाल मिला है, जिससे आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल, शेफाली जरीवाला की मौत को संदिग्ध मानते हुए कूपर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

इस घटना ने दिव्या भारती और श्रीदेवी जैसी रहस्यमयी मौतों की यादें ताज़ा कर दी हैं। क्या यह एक दुखद हादसा है, आत्महत्या या किसी गहरी साजिश का नतीजा? पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है।

बॉलीवुड सितारे ग़मगीन हैं। मीका सिंह, अली गोनी और पारस छाबड़ा जैसे कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है। शेफाली की मुस्कान और उनकी जिंदादिली की यादें इंडस्ट्री में हमेशा ज़िंदा रहेंगी।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0