अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, 9 मजदूरों की मौत की आशंका
धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र स्थित केशरगढ़ के जमुनिया इलाके में अवैध कोयला खनन के दौरान एक भीषण हादसा हुआ है। देर रात हुए इस हादसे में चाल धंसने से एक दर्जन मजदूरों के दबने की आशंका जताई जा रही है। 9 मजदूरों की मौत की सूचना सामने आई है, हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


