Weather : एक्टिव हुआ दक्षिण-पश्चिम मानसून , छत्तीसगढ़ में 17 जून के बाद हर जिले में होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

Jun 15, 2025 - 13:21
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
Weather : एक्टिव हुआ दक्षिण-पश्चिम मानसून , छत्तीसगढ़ में 17 जून के बाद हर जिले में होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून एक्टिव हो चुका है। रविवार की सुबह राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश देखने को मिली। बारिश होने से मौसम के तापमान गिरावट दर्ज किया गया। बात करें रविवार को रायपुर के अनुमानित तापमान तो यह 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार है।

मानसून की एंट्री के साथ ही अब छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सिलसिलेवार तरीके से बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। हालांकि प्रदेश में बारिश का आंकड़ा अभी भी कम ही है। छत्तीसगढ़ में अबतक 3.4 मिमी की बारिश दर्ज की गई है, इसमें बढ़ोत्तरी के आसार है।

एक्टिव हुआ दक्षिण -पश्चिम मानसून
बता दें कि, दक्षिण -पश्चिम मानसून करीब दो सप्ताह के थोड़े अंतराल के बाद फिर से एक्टिव हो गया है। इसी के तहत गुरुवार को सुबह कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने कर्नाटक के लिए सात दिन की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में 17 जून तक लगभग सभी जिलों में “भारी” बारिश का अनुमान लगाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0