कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया सांसद प्रतिनिधि रहमान खान का जन्मदिन,गांव - गांव में दिखा उत्साह
दीपका - कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सांसद प्रतिनिधि एवं विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान का जन्मदिन इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। दीपका सहित अरदा, कुचैना और छिंनपुर जैसे कई गांवों में भव्य जन्मदिन समारोह आयोजित किए गए। हर स्थान पर रहमान खान का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और लोगों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर केक काटा गया तथा उपस्थित लोगों के बीच शरबत, बिस्किट, केक और मिठाइयों का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा। देर शाम आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गईं, जिससे पूरा क्षेत्र जश्न में डूबा नजर आया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।लोगों ने रहमान खान के स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके जनसेवा कार्यों की सराहना की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि रहमान खान निरंतर क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा में सक्रिय हैं, जिसके कारण लोगों के बीच उनका विशेष सम्मान और विश्वास बना हुआ है।इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव तनवीर अहमद, दिलीप सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष, दीपका), भरत मिश्रा, अफजल अली, बालेंद्र सिंह, शत्रुहन पटेल (महासचिव, युवा कांग्रेस), दिनेश भैया (मंडल उपाध्यक्ष), सफी खान, फिरत कंवर, शनि देव, शोएब मिर्जा, फैयाज अंसारी, निर्मल यादव, सोनू गुप्ता, सतबीर, दीपक साहू, शंभू, राम कुमार, घनश्याम, राजेंद्र यादव, विकास, रहमत, शेखर, शैलेश, अशोक कंवर, शिवचंद, एजाज अहमद, गोविंद, दिलशाय, नेपाल, ताज मोहम्मद, रवि सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।यह आयोजन केवल एक जन्मदिन समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि क्षेत्र में एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने मिलकर इस उत्सव को यादगार बना दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


