कोटा में सेंट जेवियर्स स्कूल बंद होने से आरटीई विद्यार्थियों का भविष्य संकट में,अभिभावकों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
बिलासपुर। कोटा स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बंद होने की घोषणा के बाद वहां अध्ययनरत आरटीई के विद्यार्थियों का भविष्य अधर में पड़ गया है। इस संबंध में बच्चों के अभिभावकों ने जिला कलेक्टर बिलासपुर को आवेदन सौंपकर उचित व्यवस्था करने की मांग की है। अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चे कोटा के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से कोटा परिसर की शैक्षणिक गतिविधियों का विलय भरनी स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में किया जा रहा है और कोटा का परिसर संचालित नहीं रहेगा। अभिभावकों का कहना है कि जब स्कूल प्रबंधन ने दोनों संस्थानों का विलय कर दिया है, तो आरटीई के तहत पढ़ रहे विद्यार्थियों को भी भरनी स्थित मुख्य शाखा में प्रवेश दिया जाना चाहिए, ताकि उनकी पढ़ाई सीबीएसई पैटर्न में बिना बाधा जारी रह सके। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो बच्चों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। अभिभावकों ने कलेक्टर से मांग की है कि स्कूल प्रबंधन को निर्देशित कर सभी आरटीई विद्यार्थियों को सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल भरनी में आरटीई के तहत प्रवेश दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


