कोरबा ब्रेकिंग: चरित्र संदेह पर वहशी हुआ, पत्नी-मॉं-बहन पर जनलेवा हमला

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र में सीतामणी नहर किनारे वैष्णो दरबार के पास एक व्यक्ति ने वहशियाना हरकत को अंजाम दिया। दिल दहला देने वाली घटना में रामेश्वर ने चरित्र शंका होने पर अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट कर जनलेवा हमला किया। इस विवाद में बीच बचाव करने आई माँ और बहन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घर में मची चीख-पुकार सुन कर पड़ोसियों ने घर में घुस कर घायलों को निकाल कर जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इस घटना में घायल पत्नी सुक्रिता की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुँची थी। घटना का कारण पति-पत्नी का आपसी विवाद बताया जा रहा है। CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि रामेश्वर साहू की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Feb 14, 2026 - 17:10
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कोरबा ब्रेकिंग: चरित्र संदेह पर वहशी हुआ, पत्नी-मॉं-बहन पर जनलेवा हमला

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0