"क्रेशर कंपनियों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: ब्लास्टिंग से कांप रहे घर, जान-माल पर संकट; तत्काल रोक की मांग"

बिलासपुर। आदर्श ग्राम कनेरी के दुर्गडीह गांव के ग्रामीणों ने महामाया स्टोन क्रेशर एवं हरिकृपा मिनरल्स क्रेशर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों कंपनियों द्वारा लगातार की जा रही भारी ब्लास्टिंग से गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। मकानों में दरारें पड़ रही हैं, धूल और प्रदूषण से जनजीवन प्रभावित हो रहा है तथा पशु-पक्षियों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने 17 जून को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन को 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रेशर संचालन के दौरान होने वाले विस्फोटों से घर हिलने लगते हैं और कई मकानों, कुओं, बोरवेल तथा खेतों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि महामाया स्टोन क्रेशर और हरिकृपा मिनरल्स क्रेशर की गतिविधियों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा जांच पूरी होने तक ब्लास्टिंग सहित सभी खतरनाक गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों को मुआवजा, पर्यावरणीय और तकनीकी जांच, धूल एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, स्थानीय लोगों को रोजगार और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित कंपनियों की होगी। ग्रामीणों की सबसे बड़ी मांग है कि गांव के बीच हो रही ब्लास्टिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और संयुक्त जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर सच्चाई सामने लाई जाए।

Jun 17, 2026 - 17:26
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
"क्रेशर कंपनियों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: ब्लास्टिंग से कांप रहे घर, जान-माल पर संकट; तत्काल रोक की मांग"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0