गतौरा धान खरीदी घोटाला: 919 क्विंटल धान की हेराफेरी,खरीदी केंद्र में 28.51 लाख का गबन...तीन आरोपी भेजे गए जेल

बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रार्थी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मर्यादित मस्तुरी बिलासपुर का थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित गतौरा के पंजीयन कमांक 1294 के धान खरीदी केन्द्र गतौरा के संस्था प्रबंधक कोमल चंद्राकर, प्राधिकृत अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, धान खरीदी प्रभारी लव कुमार यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धिरही द्वारा धान उपार्जन निर्देश विपणन वर्ष 2025-26 में का उल्लंघन करना एवं शासकीय धान गबन करना पाए जाने पर उक्त प्रकरण में संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन उपरांत 919.96 क्विंटल धान समिति केन्द्र में कम पाया गया है जो खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की जारी धान उपार्जन निति का उल्लघंन कर संस्था प्रबंधक कोमल चंद्राकर, प्राधिकृत अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, धान खरीदी प्रभारी लव कुमार यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धिरही के द्वारा जानबुझ कर धान गबन किया गया है जिससे समिति को 919.96 क्विंटल जिसकी राशि 28 लाख 51 हजार रूपये की शासन को आर्थिक क्षति पहुंची है ।प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है,विवेचना के दौरान आरोपीगण 01.कोमल प्रसाद चंद्रकार 02.राजेन्द्र राठौर एवं 03.हुलेश्वर धीरही को उनके सकुनत पर दबिश देकर कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपीगण द्वारा घटना कारित करना स्वीकर करने पर आरोपियो को आज दिनांक 03.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 01. कोमल प्रसाद चंद्रकार पिता फागुराम उम्र 46 साल निवासी कर्रा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर 02. राजेन्द्र राठौर पिता स्व. मल्लूराम राठौर उम्र 64 साल निवासी बजरंग चौक गौतरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर 03. हुलेश्वर धीरही पिता गंगा प्रसाद धीरही उम्र 38 साल निवासी सुकुलकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर

Apr 3, 2026 - 20:15
 0  36
💬 WhatsApp पर शेयर करें
गतौरा धान खरीदी घोटाला: 919 क्विंटल धान की हेराफेरी,खरीदी केंद्र में 28.51 लाख का गबन...तीन आरोपी भेजे गए जेल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0