गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के लॉ छात्र ने की आत्महत्या की प्रयास...खुद को लगाई आग
बिलासपुर | गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के लॉ विभाग में पढ़ने वाले बीएएलएलबी (BALLB) चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र आयुष यादव ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए खुद को आग लगा ली। यह घटना 15 जनवरी की सुबह की बताई जा रही है।घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से गंभीर रूप से झुलसे छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार छात्र की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह घटना विश्वविद्यालय परिसर के भीतर नहीं हुई है। हालांकि छात्र ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसके कारणों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल्स और मैसेज की गहन जांच की जा रही है। इसके साथ ही परिजनों, दोस्तों और सहपाठियों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं छात्र किसी मानसिक तनाव, दबाव या व्यक्तिगत परेशानी से तो नहीं गुजर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और तथ्यों के सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। यह घटना विश्वविद्यालय और शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

