छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम में मनाई फूलों की होली, किया वस्त्र वितरण...बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं — उनका सम्मान, हमारा कर्तव्य
बिलासपुर - छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन जिला बिलासपुर द्वारा अध्यक्ष अरविंद साहू जी के जन्मदिन के अवसर पर सुवानी वृद्धा आश्रम में फूलों की होली एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के जीवन में खुशियां भरना और उन्हें अपनापन का अहसास कराना रहा। संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ फूलों से होली खेली तथा उन्हें नए वस्त्र एवं आवश्यक उपहार वितरित किए। होली गीतों पर सभी ने मिलकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य: युवा प्रदेशाध्यक्ष अजय कश्यप जी, जिला अध्यक्ष अरविंद साहू जी, महिला जिला अध्यक्ष ममता सोनी जी, महासचिव सुरेश चौहान जी, उपाध्यक्ष जितेंद्र ताम्रकार जी, कविता चौहान जी, सहसचिव डॉ. ज्योतिष जी, सविता यादव जी, लोकेश्वरी राठौर जी, चंचल कुशवाहा जी, सुशील कंवर जी, रुबी कंवर जी, राजू गढ़वाल, घुर सिंह, डॉ. मुकुंद एवं सौरभ कैवर्त सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


