छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई — भेजा गया जेल

सीपत (सतीश यादव) - बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मार्च 2026 को वह दोपहर में अपने प्लॉट पर काम करने गई थी। काम खत्म कर जब वह करीब 3:30 बजे वापस लौट रही थी, तभी गांव का ही निवासी संतोष कुमार पटेल (40 वर्ष) ने उसे अकेला पाकर पीछे से दौड़ते हुए आकर उसका हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें कीं, गाली-गलौच की और छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर थाना सीपत में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार पटेल, निवासी ग्राम हरदाडीह, थाना सीपत को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का संदेश: महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, ऐसे मामलों में सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

Mar 18, 2026 - 21:02
 0  61
💬 WhatsApp पर शेयर करें
छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई — भेजा गया जेल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0