जोरहाडबरी और कोरबी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
कोरबा -पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरहाडबरी एवं कोरबी में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत तथा अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह रहे। अतिथियों ने जोरहाडबरी में मिनी माता की प्रतिमा तथा कोरबी में बाबा अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चरणदास महंत ने कहा कि आज समाज में समानता का भाव बढ़ा है। पहले जहां छुआछूत जैसी कुरीतियां थीं, वहीं अब सभी समाज मिलकर एकजुटता के साथ कार्यक्रम मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा अंबेडकर के संदेशों का पालन करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।सांसद ज्योत्सना महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि सतनामी समाज सहित सभी वर्ग बाबा साहेब के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा ने अपनी लेखनी से इतिहास रच दिया। इस अवसर पर उन्होंने सांसद निधि से 10 लाख रुपये की शेड निर्माण की घोषणा भी की।विधायक राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि कोरबा क्षेत्र में अंबेडकर जयंती पूरे उत्साह से मनाई जाती है, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बाबा अंबेडकर हर व्यक्ति के दिल में बसते हैं।कार्यक्रम में पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, सांसद प्रतिनिधि हरिश परसाईं, प्रदेश सचिव तनवीर अहमद, जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभा तंवर, महामंत्री गोपाल यादव, संतोषी पाटले, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


