झूठे केस में फंसाने का आरोप, बेटियों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार...मां की रिहाई और निष्पक्ष जांच की मांग, भूख हड़ताल की अनुमति भी मांगी

बिलासपुर -सरकंडा क्षेत्र के शर्मा विहार बंधवापारा निवासी श्रेया सिंह (17 वर्ष) एवं श्रेणी सिंह (13 वर्ष) ने कलेक्टर से अपनी माताजी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद और तलाक प्रकरण के चलते उनके पिता द्वारा साजिश रचते हुए उनकी मां को झूठे मामले में फंसाया गया है। पीड़ित बेटियों के अनुसार, उनके घर में सुनियोजित तरीके से नशीली दवाइयां रखी गईं, जिसके आधार पर उनकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आने पर उनकी मां निर्दोष साबित होंगी। साथ ही, उन्होंने कुछ गवाहों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और संबंधित लोगों के कॉल डिटेल निकलवाने की मांग की है। बेटियों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण भूख हड़ताल की अनुमति देने की अपील की है।

Apr 25, 2026 - 08:55
 0  8
💬 WhatsApp पर शेयर करें
झूठे केस में फंसाने का आरोप, बेटियों ने कलेक्टर से लगाई  न्याय की गुहार...मां की रिहाई और निष्पक्ष जांच की मांग, भूख हड़ताल की अनुमति भी मांगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0