डीआरएम को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर। बुधवार को बिलासपुर रेल मंडल के रनिंग स्टाफ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। बड़ी संख्या में कर्मचारियों के पहुंचने के चलते रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। रनिंग स्टाफ का कहना है कि रेलवे बोर्ड द्वारा निकाले जा रहे पदों को वर्ष 2014 के नियमों के अनुरूप लागू किया जाना चाहिए, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि इस कारण उन्हें कार्य करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कर्मचारियों का यह भी कहना है कि जब वे अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के पास जाते हैं, तो उन्हें प्रताड़ना झेलनी पड़ती है, जिससे वे मानसिक रूप से भी परेशान हैं। रनिंग स्टाफ ने अपनी मांगों को लेकर डीआरएम को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।

Apr 15, 2026 - 18:08
 0  9
💬 WhatsApp पर शेयर करें
डीआरएम को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0