तपती गर्मी में बड़ी राहत: खूंटाघाट से जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने छोड़ा गया पानी...100 से अधिक गांवों के 211 तालाब होंगे भरपूर
बिलासपुर - भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुवे आज जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने खूंटाघाट जलाशय से दायीं और बायीं तट की नहरों में पानी छोड़ा, जिससे सैकड़ों गांवों में उम्मीद की नई किरण जाग उठी है।बताया गया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में सूखते तालाबों को भरना है, ताकि ग्रामीणों और मवेशियों के लिए पानी की उपलब्धता बनी रहे। इस दौरान स्वयं अध्यक्ष ने जलाशय का गेट खोलकर इस अभियान की शुरुआत की। इस फैसले से नहर किनारे बसे 100 से अधिक गांवों के 211 तालाबों को नया जीवन मिलने जा रहा है।वर्तमान हालात ऐसे हैं कि कई गांवों में तालाब सूखने की कगार पर पहुंच चुके थे, जिससे निस्तारी का संकट गहराता जा रहा था। ऐसे में यह कदम ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हर हाल में तालाबों को भरा जाए और पानी की एक-एक बूंद की निगरानी की जाए।जनप्रतिनिधियों ने साफ चेतावनी भी दी है कि इस पानी का उपयोग केवल तालाब भरने के लिए किया जाए। यदि कोई इसका दुरुपयोग करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि पानी का जिम्मेदारी से उपयोग करें, ताकि हर गांव तक राहत पहुंच सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


