तिफरा जोन में बैनर हटाने पर भेदभाव का आरोप,भाजपा के पोस्टर कई दिन तक सुरक्षित, कांग्रेस के तुरंत हटे निगम पर पक्षपात के आरोप

बिलासपुर। तिफरा स्थित नगर निगम के जोन क्रमांक 02 में बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) बिलासपुर के पदाधिकारियों ने जोन आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा के बैनर-पोस्टर कई दिनों तक सार्वजनिक स्थानों पर लगे रहते हैं, जबकि कांग्रेस के बैनर उसी दिन हटा दिए जाते हैं।ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सं. महामंत्री अमित यादव ने किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार सामग्री लगाने को लेकर यदि कोई नियम है तो वह सभी राजनीतिक दलों पर समान रूप से लागू होना चाहिए। चयनात्मक कार्रवाई से प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं और इससे लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंचती है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि भविष्य में किसी भी दल के साथ भेदभाव न किया जाए और नियमों का सख्ती से समान पालन कराया जाए। ज्ञापन की प्रतिलिपि नगर निगम आयुक्त को भी प्रेषित की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विचार करेगी।

Feb 23, 2026 - 16:59
 0  22
💬 WhatsApp पर शेयर करें
तिफरा जोन में बैनर हटाने पर भेदभाव का आरोप,भाजपा के पोस्टर कई दिन तक सुरक्षित, कांग्रेस के तुरंत हटे निगम पर पक्षपात के आरोप

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0