धान खरीदी में अव्यवस्था से टूटा किसान, जहर सेवन कर किया आत्महत्या का प्रयास

कोरबा - जिले में धान खरीदी व्यवस्था की खामियां एक बार फिर गंभीर परिणाम लेकर सामने आई हैं। धान नहीं बिकने और टोकन नहीं मिलने से मानसिक रूप से परेशान एक किसान ने आत्महत्या की नीयत से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में किसान को जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित किसान की पहचान सुमेर सिंह, निवासी ग्राम पुटा, हरदीबाजार (जिला कोरबा) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुमेर सिंह पिछले करीब एक महीने से धान बेचने के लिए लगातार खरीदी केंद्र के चक्कर काट रहा था, लेकिन न तो उसका धान खरीदा गया और न ही उसे टोकन उपलब्ध कराया गया। किसान का आरोप है कि खरीदी केंद्र के फड़ प्रभारी द्वारा बार-बार “आज-कल” कहकर टाल दिया जा रहा था, जिससे वह लगातार मानसिक तनाव में आ गया। धान बिक्री नहीं होने से आर्थिक संकट गहराता चला गया और इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार किसान की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर धान खरीदी व्यवस्था, टोकन वितरण और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसान संगठनों और स्थानीय ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। वहीं यह घटना सरकार और प्रशासन के लिए चेतावनी है कि यदि समय रहते धान खरीदी व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो ऐसे दर्दनाक मामले दोबारा सामने आ सकते हैं।

Jan 12, 2026 - 14:58
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
धान खरीदी में अव्यवस्था से टूटा किसान, जहर सेवन कर किया आत्महत्या का प्रयास

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0