धारदार हथियार लहराकर लोगो को धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल
बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 13.04.2026 को रात्रि चेक गस्त के दौरान पुलिस पार्टी को मुखबिर से जरौधा बस स्टैड मे सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने पास चाकू रखा है और चाकू को लहराकर जरौधा मे दैहान के पास शादी बारात मे आये लोगो को डरा रहा है, सूचना पर तत्काल रेड कार्रवाई कर गवाहों के समक्ष आरोपी प्रफुल पाण्डेय से चाकू बरामद कर, आरोपी के विरुद्ध धारा-25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि रमेशकुमार ओरके , आरक्षक हरिश यादव,राजकुमार श्याम, संतोष पोर्ते का सराहनीय योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

