नाईट हाइक कार्यक्रम के तहत 385 रोवर रेंजर्स ने लिया हिस्सा
बालोद - बालोद जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोबा, दुधली में रोवर-रेंजर गतिविधियों के अंतर्गत रात्रि कालीन तारामंडल परिचय एवं हाइक नाईट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जम्बूरी स्थल दुधली से कुल 385 रोवर-रेंजर एवं उनके प्रभारी पैदल मार्च करते हुए प्रकृति संरक्षण एवं देशभक्ति के नारे लगाते हुए रवाना हुए विद्यालय परिसर पहुँचे।विद्यालय में रोवर-रेंजर्स द्वारा नारी जागरूकता, स्वच्छता एवं देशभक्ति थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा की। नाइट हाइक कार्यक्रम के अंतर्गत रोवर रेंजर्स को स्टार गेजिंग कार्यक्रम में प्रतिभागियों को धु्रव तारा, दिशा ज्ञान, सप्तऋषि मंडल, ओरायन तारामंडल एवं कालपुरुष की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुशासन एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में उपयोगी सिद्ध हुआ। नाइट हाइक कार्यक्रम में प्रभारी मिलन सिंह सिन्हा एवं स्टार गेजिंग के कैप्टन सुब्रत बराई उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

