पूर्व माध्यमिक शाला रंगोले में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता उत्साहपूर्वक संपन्न
कोरबा - पूर्व माध्यमिक शाला रंगोले में विद्यालय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन प्रधान पाठक एस.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रुपेश कुमार कंवर द्वारा फीता काटकर किया गया।प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल भावना का परिचय देते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों के लिए लंबी कूद, ऊंची कूद, बोरा दौड़, चम्मच दौड़ एवं फुगड़ी जैसे खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सभी खेलों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार देने हेतु नामांकित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक सुबन सिंह पैकरा, विजय कुमार सिंह तंवर,विजय देवांगन, अन्नुलता कंवर,ज्योति महंत, संत लाल यादव एवं चरण दास महंत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।खेल आयोजन से विद्यार्थियों में शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, सहयोग और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूती मिली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


