फरहदा में सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई:31 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर (रिपोर्ट - सतीश यादव) ।नशे का अवैध व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत पुलिस द्वारा दिनांक 02.04.2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम फरहदा डिपरापारा में रेड कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त कर शराब विनिर्माण कर, बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की गई, जहां आरोपी अशोक केंवट पिता स्व समारू राम केंवट उम्र 29 साल निवासी ग्राम फरहदा डिपरा पारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 से कुल 31 लीटर कच्ची महुआ शराब व एक नग बडा एलुमिनियम का डेचका, स्टील का कोपरा जिसमे पाइप लगा हुआ, को विधिवित जप्त कर आरोपी अशोक केंवट के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Apr 2, 2026 - 19:53
 0  14
💬 WhatsApp पर शेयर करें
फरहदा में सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई:31 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0