बकरीद पर सांसद प्रतिनिधि व युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं

कटघोरा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि रहमान खान ने बकरीद के पावन अवसर पर समस्त जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व त्याग, समर्पण और मानवता की भावना का प्रतीक है, जो समाज को प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। रहमान खान ने अपने संदेश में कहा कि सभी लोग मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं और जरूरतमंदों की सहायता कर समाज में भाईचारे को मजबूत करें। उन्होंने जिले की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की की दुआ करते हुए सभी के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

May 28, 2026 - 10:03
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बकरीद पर सांसद प्रतिनिधि व युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0