बिलासपुर पुलिस का विशेष अभियान: 209 लंबित वारंटों की तामिली,आरोपियों की गिरफ्तारी

बिलासपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर के निर्देशन में जिले भर में लंबित वारंटों की तामिली हेतु व्यापक एवं सघन विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन कर न्यायालयों से जारी वारंटों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। इस विशेष अभियान में कुल 209 वारंटों की तामिली की गई, जिनमें 116 गिरफ्तारी वारंट, 70 जमानती वारंट और 23 स्थाई वारंट शामिल हैं। पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से न केवल न्यायालयीन आदेशों के पालन में तेजी आई है, बल्कि जिले में कानून व्यवस्था भी और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Apr 13, 2026 - 07:04
 0  12
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर पुलिस का विशेष अभियान: 209 लंबित वारंटों की तामिली,आरोपियों की गिरफ्तारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0