भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा नशामुक्त बिलासपुर जनजागरण पदयात्रा 11अप्रैल को
सीपत (रिपोर्टर सतीश यादव )-नशा मुक्त बिलासपुर जन जागरण पदयात्रा कार्यक्रम भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बिलासपुर के तत्वाधान में 11 अप्रैल को आयोजित की जा रही है l भगवती मानव कल्याण संगठन के हजारों सदस्य समाज के नागरिक इस ऐतिहासिक उदय उद्देश्य को लेकर एकत्रित हो रहे हैं l नशा मुक्त समाज की स्थापना प्रत्येक जागरूक व्यक्तियों के लिए कार्यक्रम आयोजित की जा रही है कार्यक्रम में सद्गुरु परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के प्रेरणादाई मार्गदर्शन में आयोजित यह रैली के बाद जिले में व्याप्त नशे जैसे घातक व्यक्ति के विरोध में जन जागरण का शंख नाथ करेगी l भगवती कल्याण संगठन विगत 30 वर्षों से नशा मुक्त भारत के निर्माण एवं सशक्त जन आंदोलन संचालित कर रही है l नशा मुक्त समाज के लिए जन जागरण रैलियां सभाएं व्यक्ति का संवादों के माध्यम से नशे की विनाशकारी आदतें से दूर रहने की प्रेरणा संस्था द्वारा प्रदान कर रही है और उनके मार्गदर्शन में करोड़ों लोग नशा मुक्त जीवन की राह पर अग्रसर है और अपने परिवार का समाज को एक नई दिशा प्रदान की है l इसी कड़ी में 11 अप्रैल सुबह 11:00 बजे से बिलासपुर के मुख्य मार्गो से होते हुए लाल बहादुर शास्त्री ग्राउंड पहुंचेगी और वहां एक प्रेरक सभा का आयोजन किया जाएगा l आयोजन में विशेष उपस्थिति शक्तिश्वरूपा बहन पूजा शुक्ला केंद्रीय अध्यक्ष भगवती मानव कल्याण संगठन अजय अवस्थी केंद्रीय महासचिव भगवती मानव कल्याण संगठन प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे l
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


