भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, पंचायतों को प्याऊ घर संचालित करने के निर्देश

बिलासपुर - तेज गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने ग्रीष्मकाल के दौरान राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनपद पंचायत बिल्हा, तखतपुर, मस्तूरी एवं कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायतों को मुख्य मार्गों पर प्याऊ घर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि ग्राम पंचायतों की सीमा से गुजरने वाले प्रमुख मार्गों पर पेयजल के साथ-साथ छाया की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी और लू के बीच आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिल सके। सीईओ संदीप अग्रवाल ने पंचायतों को निर्देशित किया है कि यह व्यवस्था शीघ्र प्रारंभ कर नियमित रूप से संचालित की जाए तथा इसकी जानकारी जिला पंचायत कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

Apr 16, 2026 - 12:41
 0  9
💬 WhatsApp पर शेयर करें
भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, पंचायतों को प्याऊ घर संचालित करने के निर्देश

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0