मनरेगा और धान खरीदी तिथि को लेकर तिफरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, सांकेतिक चक्का जाम

बिलासपुर। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक चक्का जाम किया। यह प्रदर्शन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर 30 जनवरी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने का विरोध किया। साथ ही प्रदेश के किसानों की धान खरीदी की निर्धारित तिथि को बढ़ाए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन रायपुर रोड स्थित धन्वन्तरि मेडिकल स्टोर एवं पुराने पंचायत भवन के पास शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू के नेतृत्व में कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। लक्ष्मीनाथ साहू, ब्लॉक अध्यक्ष तिफरा उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों की जीवनरेखा है, लेकिन सरकार लगातार इसे कमजोर कर रही है। वहीं किसानों की धान खरीदी में हो रही देरी से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि सरकार ने जल्द मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मनरेगा और किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुल मिलाकर शांतिपूर्ण तरीके से किया गया यह धरना और सांकेतिक चक्का जाम सरकार के खिलाफ विरोध का स्पष्ट संदेश देता नजर आया।

Jan 30, 2026 - 17:35
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मनरेगा और धान खरीदी तिथि को लेकर तिफरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, सांकेतिक चक्का जाम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0