रंगोले में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम...सबसे कम उम्र 27 वर्ष और सबसे अधिक 65 वर्ष के नवसाक्षरों ने दी परीक्षा
कोरबा/पाली/नुनेरा -प्राथमिक शाला रंगोले में आयोजित उल्लास नवभारत साक्षरता महा परीक्षा उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुई। ग्राम पंचायत रंगोले के सरपंच शिवकुमार मरावी, उपसरपंच संजय कंवर तथा भूतपूर्व उपसरपंच चंद्रपाल यादव की विशेष उपस्थिति में नवसाक्षरों को परीक्षा में शामिल होने हेतु प्रेरित किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन से इस अभियान को अपेक्षित सफलता मिली। कार्यक्रम में यह रही कि 27 वर्ष की रामिन बाई सबसे कम उम्र की परीक्षार्थी रहीं, जबकि 65 वर्ष की पंचकुंवर ने उत्साहपूर्वक परीक्षा देकर सभी के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की। संकुल प्राचार्य आर.पी. लहरे एवं संकुल समन्वयक अशोक भारद्वाज ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया तथा शासन द्वारा जारी गाइडलाइन और निर्देशों के पालन संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व माध्यमिक शाला रंगोले के वरिष्ठ शिक्षक सुबन सिंह पैकरा, केंद्र अध्यक्ष विजय कुमार सिंह तंवर, अतिथि शिक्षक अनु लता कंवर, विजय देवगन, संतलाल यादव एवं अंशकालीन सफाई कर्मी सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्राम पंचायत और विद्यालय परिवार के संयुक्त प्रयास से रंगोले में साक्षरता अभियान का यह चरण सफल रहा, जिसने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह का संचार किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

