रविंद्र सिंह ने दिलाया संविधान और एकता का संकल्प !

बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ी योग आयोग के पूर्व सदस्य श्री रविंद्र सिंह ठाकुर ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बिनोवा नगर स्थित गायत्री मंदिर चौक में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए श्री रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि देश की आज़ादी के बाद संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के मार्गदर्शन में संविधान को लागू कर भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को समानता और अधिकार मिले, जिसके कारण आज प्रत्येक व्यक्ति स्वतंत्रता के साथ प्रदेश व देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलकर भारत को अखंड और मजबूत राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। ध्वज वंदन के उपरांत उपस्थित जनसमूह को फल एवं प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद श्री सिंह, समाजसेवी शिवा मुदलियार, हरीश तिवारी, चंद्रहास शर्मा, उत्तम चटर्जी, राघवेंद्र सिंह, प्रशांत पांडे, दिलीप साहू, अजय गोस्वामी, सन्नी चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षकगण एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गायत्री मंदिर से जुड़ी शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिकों सहित सैकड़ों की संख्या में नगर एवं वार्डवासी मौजूद रहे, जिन्होंने देशभक्ति के इस पर्व को उत्साह और गरिमा के साथ मनाया।

Jan 27, 2026 - 18:44
 0  20
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रविंद्र सिंह ने दिलाया संविधान और एकता का संकल्प !
रविंद्र सिंह ने दिलाया संविधान और एकता का संकल्प !

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0