रेलवे लाइन विस्तार से संकट में वार्ड 07 की बुनियादी सुविधाएं, कृष्ण नगर वासियों ने कलेक्टर से लगाई सड़क नाली और मंदिर बचाने की गुहार

कोरबा - नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 07 कृष्ण नगर के निवासियों ने क्षेत्र में चल रहे रेलवे लाइन विस्तार कार्य के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है वार्डवासियों ने जिला कलेक्टर कोरबा को एक औपचारिक मांग पत्र सौंपकर रेलवे लाइन के किनारे सड़क नाली निर्माण और धार्मिक स्थल के विस्थापन को लेकर चार प्रमुख मांगें रखी हैं । *प्रमुख समस्याएँ और माँगें:-* स्थानीय निवासियों का कहना है कि रेलवे के इस नए प्रोजेक्ट से वार्ड की वर्षों पुरानी मुख्य सड़क बाधित हो जाएगी जिससे स्कूल, अस्पताल और बाजार जाने का मार्ग पूरी तरह बंद होने की कगार पर है वार्डवासियों ने निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है:- 01. वैकल्पिक मार्ग का निर्माण:- कृष्ण नगर के दक्षिण में वर्तमान मुख्य सड़क के बाधित होने से पहले निवासियों के लिए स्कूल और अस्पताल पहुँचने हेतु वैकल्पिक पक्की सड़क बनाई जाए । 02. जलभराव की समस्या:- वार्ड के पश्चिम दिशा में दो पुलियों के बीच सड़क और नाली का निर्माण अनिवार्य है वर्तमान स्थिति में पुलिया नीचे होने के कारण बारिश में वहाँ जलभराव और कीचड़ की समस्या पैदा होगी जिससे आवागमन ठप हो जाएगा । 03. हनुमान मंदिर का विस्थापन:- रेलवे लाइन की जद में आ रहे पूर्व दिशा स्थित हनुमान मंदिर को हटाने से पहले उसे श्रद्धा भाव के साथ किसी दूसरे स्थान पर पुनर्स्थापित किया जाए । 04. मुख्य मार्ग से जुड़ाव:- वार्ड के पूर्व दिशा में संचालित सड़क को मुख्य मार्ग से जोड़ने की मांग की गई है ताकि कनेक्टिविटी बनी रहे । जनता की चेतावनी वार्डवासियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी इन बुनियादी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक रेलवे लाइन का कार्य आगे बढ़ाना उनके हितों के साथ खिलवाड़ होगा इस संबंध में उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (कटघोरा) तहसीलदार नगर पालिका अधिकारी और रेलवे प्रबंधन को भी प्रतिलिपि भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की है ।

Jan 14, 2026 - 06:59
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रेलवे लाइन विस्तार से संकट में वार्ड 07 की बुनियादी सुविधाएं, कृष्ण नगर वासियों ने कलेक्टर से लगाई सड़क नाली और मंदिर बचाने की गुहार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0