श्रीवास प्रीमियर लीग का शुभारंभ सामाजिक एकता में खेलों की भूमिका अहम — त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर। शहर के मुंगेली नाका चौक मैदान में श्रीवास सेन समाज द्वारा आयोजित “श्रीवास प्रीमियर लीग” क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाज के प्रांत अध्यक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती पूजा विधानी तथा केश कला बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास ने की। मुख्य अतिथि त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज में सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। इससे समाज में जागरूकता बढ़ती है, आपसी भाईचारा मजबूत होता है और एकजुटता बनी रहती है। उन्होंने आयोजन समिति को भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। महापौर पूजा विधानी, चित्रकांत श्रीवास और सुरेंद्र श्रीवास ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज में खेलों की सकारात्मक भूमिका पर प्रकाश डाला। इस टूर्नामेंट में पूरे छत्तीसगढ़ से सेन श्रीवास समाज के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन संभागीय सचिव चंद्रमणि श्रीवास ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आयोजन समिति के विकास श्रीवास ने किया। इस अवसर पर समाज के संभागीय कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास, सहसचिव सुमित श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, आशीष श्रीवास, शुभम श्रीवास, विनय श्रीवास, निखिल श्रीवास, मनोहर श्रीवास, विनोद श्रीवास, आभास श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, सोनू श्रीवास, मोनू श्रीवास सहित कांग्रेस नेता मंगल वाजपेई, गोविंद यादव, पार्थ किशन और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Feb 25, 2026 - 23:11
 0  7
💬 WhatsApp पर शेयर करें
श्रीवास प्रीमियर लीग का शुभारंभ सामाजिक एकता में खेलों की भूमिका अहम — त्रिलोक चंद्र श्रीवास

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0