समाधान शिविर में त्वरित कार्रवाई: 207 में से 196 मामलों का मौके पर निराकरण

बिलासपुर - तखतपुर विकासखंड के ग्राम रानीडेरा में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 207 आवेदनों में से 196 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया। शेष 11 आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को समयसीमा निर्धारित की गई। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर किया।शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आमजनों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए चेक, स्वीकृति आदेश एवं आवश्यक दस्तावेज वितरित किए गए। श्रम विभाग की सियान सहायता योजना अंतर्गत घोघरा निवासी मजदूर राजाराम को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। लोक सेवा केंद्र द्वारा 10 आधार कार्ड अपडेट किए गए, साथ ही 4 एमबीयू एवं 1 बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया पूरी की गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सकेरी एवं रानीडेरा के 6 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति आदेश वितरित किए। समाज कल्याण विभाग की कृत्रिम अंग सहायता योजना के तहत जोगीपुर निवासी दिव्यांग अक्षय जगत को बैसाखी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों के मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरित किए गए। वहीं, भीमपुरी, घोघरा, जोगीपुर, रानीडेरा एवं जूनापारा के लगभग डेढ़ दर्जन श्रमिकों को जॉब कार्ड जारी किए गए। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 8 जाति प्रमाण पत्र जारी किए तथा महिला किसान राधा डनसेना को किसान किताब वितरित की। खाद्य विभाग ने दर्री और सिंघनपुरी के 6 हितग्राहियों को तत्काल राशन कार्ड उपलब्ध कराए। पीएचई विभाग को डोमनपुर, घोघरा और रानीडेरा में नए हैंडपंप खनन एवं टेप कनेक्शन से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। बिजली विभाग को बिजली मीटर स्थापना, जर्जर तारों के सुधार एवं अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने संबंधी मांगें मिलीं। शिविर में 13 नए श्रमिक पंजीयन किए गए। आयुर्वेद विभाग ने 55 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क औषधियां वितरित कीं। पशुधन विकास विभाग द्वारा 27 पशुपालकों को कृमिनाशक एवं किलनीनाशक दवाइयां प्रदान की गईं।एसडीएम नितिन तिवारी एवं सीईओ सत्यव्रत तिवारी की देखरेख में आयोजित शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

May 3, 2026 - 05:47
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
समाधान शिविर में त्वरित कार्रवाई: 207 में से 196 मामलों का मौके पर निराकरण

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0